आवास विकास के रामलीला मैदान में गौरव बत्रा ने प्रथम वर्ष ताड़का के अभिनय निभाया हुई, हजारों लोगों की भीड़

आवास विकास के रामलीला मैदान में गौरव बत्रा ने प्रथम वर्ष ताड़का के अभिनय निभाया हुई, हजारों लोगों की भीड़

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर-ब्यूरो रिपोट

स्थान-गदरपुर

नगर के आवास विकास के रामलीला मैदान में आयोजित श्री शिव पार्वती रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के तीसरे दिन ताड़का वध व सुबाहु मारीच के आतंक को लेकर सुंदर मंचन खेला गया।

रामलीला में श्रृंगारकर्ता के रुप में अपनी सेवा दे रहे नगर के वरिष्ठ पत्रकार गौरव बत्रा ने प्रथम वर्ष ताड़का के अभिनय को निभाया। यहां आपको बता दे कि सोशल मीडिया पर उत्तराखंड का गौरव चैनल की लोकप्रियता के चलते जिसको भी पता चला कि गौरव बत्रा ताड़का का अभिनय कर रहे है, वह लोग रामलीला मेदान की ओर बड़ चले | ऐसे में देखते ही देखते हजारों लोगों की भीड़ रामलीला मैदान में ताड़का के इन्जार में दिखाई दी। ताड़का के प्रथम दृश्य का अवलोकन करते ही जहां एक और युवकों ने तालिया बजाकर गौरव बत्रा की हौसला अफजाई की तो दूसरी और ताड़का का डरावना चेहरा देख महिलाएं और बच्चे चीख पुकार करने लगे।लोगो ने जमकर ताड़का के अभिनय की सराहना की।तो वही रामलीला कमेटी नाट्यक्लब व महावीर दल ने भी ताड़का के अभिनय की प्रशंसा के पुल बांधे।

छोटे छोटे राम लक्ष्मण के स्वरूप में सजे बच्चे भी एक बार को ताड़का का भयानक चेहरा देख कर दंग रह गए और डर कर पीछे हटने को मजबूर हुए, फिर कहि जाकर प्रभु राम ने ताड़का का वध किया।जिस पर लोगो ने जमकर तालिया बजाई। वही रामलीला नाट्य क्लब व कमेटी के महामंत्री रमन छाबड़ा ने ताड़का के वध के बाद स्यापा किया जिस पर उपस्तिथ धर्मप्रेमी जनता हस्ते हस्ते लोटपोट हो गई।नगर में विगत रात्रि के रामलीला मंचन की भरपूर चर्चा है।

रामलीला के दौरान मुख्य रूप से व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, जियो जिंदगी व्यवस्थापक हिमांशु सुखीजा,संजीव झाम, अंकित खेड़ा, साहिल गाबा, संतलाल हुडिया, राकेश भुड्डी, राजकुमार गुंबर, वीरेंद्र गगनेजा, केवल फुटेला, मनोज पांडे, सुनील छाबड़ा, कमल अनेजा, मदन अरोड़ा, नवल खेड़ा, हरीश रेलहन, संजय डावर, सचिन गुप्ता, रिकू भुसरी, साहिल गुंबर, अशोक बजाज, मनीष सेतिया सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।