कन्फेक्शनरी की दुकान में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ राख, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशकक के बाद आग पर पाया काबू

कन्फेक्शनरी की दुकान में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ राख, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशकक के बाद आग पर पाया काबू

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकत

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -रूडकी

रुड़की केमंगलौर कस्बे में बीती देर रात मैन बाजार स्थित एक कन्फेक्शनर की दुकान में अचानक आग लग गई, आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई, सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, हालांकि आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जल कर रहा हो गया, वहीं आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है।जानकारी के मुताबिक मंगलौर कस्बे में मोहल्ला किला के मैन बाजार में नंदकिशोर पुत्र श्री ज्ञानचंद निवासी कस्बा मंगलौर की शिवानी कन्फेक्शनर के नाम से दुकान है,

दुकान स्वामी अपनी दुकान बंद कर रात को अपने घर चला गया था, शुक्रवार की देर रात दुकान में अचानक आग लग गई, वहीं रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों देखा कि दुकान में आग लगी हुई है, जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी, आग अधिक होने के कारण सूचना मिलते ही रूड़की और मंगलौर की दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, इसके बाद दोनों फायर यूनिट द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद एक्सटेंशन लेडर लगवाकर दूसरी मंजिल पर फैली आग को भी दीवार तोड़कर बुझाया गया, हालांकि अंधेरा होने के कारण और धुएं भरे वातावरण में कार्य करना बेहद कठिन था, घनी आबादी एवं मुख्य बाजार होने के कारण आग फैलने का काफी डर था,

लेकिन दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बड़ा हादसा होने से बचा लिया, आग बुझने के बाद कस्बा वासियों ने भी राहत की सांस ली, हालांकि दुकान में रखा बेकरी का सामान बिजली उपकरण और दूसरी मंजिल में रखा अन्य सामान जलकर राख हो गया, वहीं दुकान स्वामी द्वारा आग से लाखों का नुकसान हुआ बताया है, वहीं दुकान के अंदर से कुछ नगद धनराशि जले हुए नोट भी प्राप्त कर लिए गए हैं, बताया गया है कि आग बिजली के शार्ट सर्किट से लगी है।