
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान -हल्द्वानी

सोशल मीडिया पर पनपा बेइंतहा प्यार शादी तक पहुंचा, लेकिन फिर प्यार से साबित करने की नौबत आन पड़ी। लंदन वाले पति से वीडियो कॉल पर इसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद महिला ने महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला के बहनों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर उसकी लाश लटकती मिली। एसटीएच हल्द्वानी में चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि की। मूलरूप से ज्योलीकोट की रहने वाली सबीना ने कुछ वर्ष पूर्व क्रिश्चियन धर्म अपना लिया था।पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर चैटिंग के दौरान 44 वर्षीय सबीना की मुलाकात गोवा निवासी जोस डिकोस्टा से हुई।


जोस लंदन की एक बेकरी में काम करता है और अकसर वहीं रहता है। करीब एक साल पहले दोनों के परिवार आपस में मिले और फिर जोस डिकोस्टा ने हल्द्वानी आकर सबीना से शादी कर ली। करीब दो माह पहले ही जोस वापस लंदन चला गया।इधर, लंदन जाने के लिए सबीना भी लगातार वीजा के लिए प्रयास कर रही थी। बताया जाता है कि सबीना और जोस के बीच लगातार वीडियो कॉल और चैट होती रहती थी। शुक्रवार शाम भी दोनों के बीच वीडियो कॉल और चैट हुई। इस दरम्यान दोनों के बीच नोकझोंक हुई। जिसके बाद सबीना ने अंदर से कमरा बंद किया

और फिर पंखे से दुपट्टा फंसा कर फांसी लगा दी।इधर, लगातार फोन और मैसेज करने के बाद भी जब सबीना का फोन नहीं उठा तो जोस ने पास ही रहने वाली उसकी बहन को फोन किया। बहन मौके पर पहुंची तो अंदर से कुंडी लगी थी। उसके दरवाजे को धक्का दिया तो कुंडी टूट गई और देखा तो सामने सबीना का शव लटक रहा था। सबीना एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी।


