

रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

नैनीताल जिले के ओखलढुंगा में अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ है, जिसके बाद अब नुकसान का आकलन करने के लिए जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है दिन रात सड़क खोंलने का काम किया जा रहा है चार जेसीबी 30 किलोमीटर सड़क को खोलने में जुटी हुई है अब तक 23 किलोमीटर तक सड़क खोल दी गयी है।


इसके साथ ही घरों में मलवा घुसने से 18 परिवार प्रभावित हुए हैं, गांव में एसडीएम तहसीलदार व प्रशासनिक अमला सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम देर रात मौके पर पहुंच चुकी थी जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि 25 प्रभावित परिवारों को सहायता राशि के चेक भी वितरित कर दिए गए हैं


साथ ही उन्हें राशन की विधि जा रही है इसके अलावा 18 परिवारों को आयुर्वेदिक अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल अतिवृष्टि की वजह से गांव में पानी और मलबा आया है

पशु हानि एवं जनहानि की कोई सूचना नहीं है प्रशासन लोगों की हर संभव मदद करने का प्रयास कर रहा है, इसके अलावा जिले में स्टेट हाईवे सहित 21 सड़कें अभी भी बंद है।


