

रिपोर्टर : अज़हर मलिक
स्थान : काशीपुर

सालों से काशीपुर की जनता को लुभाने वाला चुनावी मुद्दा अब खत्म हो गया, लगता है जन प्रतिनिधियों को अब दुसरा मुद्दा तलाशना होगा, जी हां सालों से जनता को जल भराव से निजात दिलाने के नाम पर जन प्रतिनिधियों ने काशीपुर की जनता का जमकर मजाक उडाया है, लेकिन अब सूबे की भाजपा सरकार ने काशीपुर मेयर ऊषा चौधरी के अनुरोध पर जलभराव की समस्या का समाधान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिससे जल्द ही काशीपुर की जनता को जलभराव से निजात मिल सकेगी। देखिए हमारी खास रिपोर्ट


विधान सभा चुनाव हो या फिर नगर निगम के चुनाव हर बार जनता से जल भराव से निजात दिलाने के वायदे मंचों से होते रहे हैं, लेकिन किसी ने भी इस मुद्दे को कभी गम्भीरता से लिया ही नहीं, यही वजह है कि जल भराव की समस्या से जनता को राहत नहीं मिल पाई, जिससे हर साल काशीपुर शहर में बरसात के दौरान जलभराव से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पडता है, लम्बे समय से इस जलभराव से निजात दिलाने के लिए कई बार योजनाएं बनी लेकिन धरातल पर कभी उतर ही नहीं पाई, जिससे जनता हर बार ही ठगी गई, लेकिन इस भार ट्रीपल इंजन की सरकार के नेतृत्व में मेयर उषा चौधरी ने काशीपुर की जनता को सबसे बडा तौहफा दिया, सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्र सरकार ने आर्थिक स्वीकृति देकर काशीपुर की जनता के लिए बहुत बडी राहत दी है, जिसके लिए लक्षमीपुर माईऩर गूल के अंडर पास होने से शहर की जनता को न सिर्फ जलभराव से निजात मिलेगी बल्कि बनने वाली सड़क से शहर के लिए एक अच्छा मिनी बाइपास भी मिलेगा।


मेयर उषा चौधरी ने बताया कि लम्बे समय से उनके द्वारा निगम की ओर से लगातार ही पत्र व्यवहार किया जा रहा था, जिसको लेकर कई बार निगम की ओर से कार्य योजना पर कई बार विभागीय स्तर पर मंथन भी किया गया था,शहर की जनता और व्यापारियों को हर साल बारिश में होने वाली भारी परेशानियों और व्यापारियों को होने वाले करोड़ों रुपए के नुकसान को देखते हुए मुख्यमंत्री ने भी उन्हें बार-बार आश्वासन दिया कि शीघ्र ही केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से काशीपुर की इस सबसे बड़ी समस्या का समाधान किया जाएगा,इस संबंध में मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से भी वार्ता कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था। उषा चौधरी ने बताया कि अब मुख्यमंत्री के प्रयासों के चलते केंद्र सरकार ने आखिर गूल को अंडरपास कर उसके ऊपर मिनी बाइपास रोड बनाने की स्वीकृति देकर धन उपलब्ध कराने की स्वीकृति दे दी है ,जो काशीपुर के लिए एक वरदान स्वरुप है और इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्र सरकार बधाई के पात्र हैं।


काशीपुर शहर की सबसे बडी समस्या है जलभराव, जिसके लिए लम्बे समय से फाइल सिर्फ शासन और सरकार के बीच ही टहलती रही, जिसकी वजह रही जनप्रतिनिधियों की उदाससीनता, जिसके चलते कभी किसी ने गम्भीरता से इस मुद्दे पर जनता के दर्द को कभी समझा ही नहीं। वहीं नगर निगम की मेयर द्वारा लगातार ही इस मुद्दे पर सरकार से लम्बी जंग चलती रही और आखिर ट्रीपल इंजन की सरकार में मेयर की ये मांग पुरी हो गई, वहीं अब इस मुद्दें पर सीएम द्वारा स्वीकृति देने के बाद क्षेत्र के कई नेता श्रेय लेने की होड में लगे हैं, और इस मुद्दे पर राजनीति करते हुए दिखाई दे रहे हैं अब देखने वाली बात होगी आखिर कब तक कार्य शुरू होता है


