


स्थान : उत्तरकाशी

बड़ी खबर उत्तरकाशी से है जहां मनेरी भाली परियोजना पेज टू की टनल से चमियारी के पास रिसाव होने से ग्रामीण दहशत में हैं ग्रामीणों का कहना है जहां से रिसाव हो रहा है उसी रास्ते से मरगांव के बच्चे स्कूल जाते हैं और बरसात होने पर पानी तेज होने पर कभी भी यहां पर दुर्घटना हो सकती है


आपको बता दें कि पिछले पांच सालों से यहां पर हल्का जल रिसाव हो रहा था मगर इस बार बहुत ज्यादा पानी यहां से निकल रहा है जलविद्युत निगम ने एक कम्पनी को इसको रोकने के लिए ठेका भी दे रखा है


पर कम्पनी के मात्र तीन लोग इस काम में लगे हुए हैं ऐसे में कभी बडा हादसा हो जाता है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा



