

संवाददाता- सुमित कश्यप
लक्सर (उत्तराखंड)

लक्सर के मुख्य बिजली घर पर आज शाम करीब 3 बजे भारूवाला गांव निवासी करीब सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा एकजुट होकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया है दरअसल अनिश्चितकालीन धरने पर आसीन ग्रामीणों के मुताबिक उनका भारूवाला गांव खानपुर के बिजली फीडर से जुड़ा हुआ है और बिजली की लाइन में पेड़ों के कारण अधिकांश मरम्मत के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है


ऐसे में ग्रामीणों के अनुरोध पर उनके गांव को खानपुर की अपेक्षा गोवर्धनपुर बिजली फीडर से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी मगर गोवर्धनपुर निवासियों द्वारा विरोध जताया जा रहा है कि उनका गांव लोकसभा सांसद द्वारा गोद लिया हुआ है और उनके बिजली फीडर पर केवल उन्हीं का ही अधिकार है जिसके बाद भारूवाला के ग्रामीण क्षेत्र के उप जिला मजिस्ट्रेट को शिकायत करने के लिए पहुंचे


तो उप जिला मजिस्ट्रेट द्वारा विद्युत विभाग को पर्याप्त पुलिस बल के साथ आवश्यक कार्यवाही का दिशानिर्देश देते हुए लिखित संस्तुति प्रेषित करने की बात कही गई ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग द्वारा अपनी हठधर्मिता दर्शाकर उप जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश की अवमानना की जा रही है इतना ही नहीं ग्रामीणों के मुताबिक दोनों गांवों को आपस में भिड़ाने का भी गंभीर आरोप लगाया जा रहा है !



