दो अलग-अलग चोरियों का पुलिस ने किया खुलासा चार गिरफ्तार

दो अलग-अलग चोरियों का पुलिस ने किया खुलासा चार गिरफ्तार

रिपोर्टर: अज़हर मलिक
लोकेशन: काशीपुर

जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा था जिसको लेकर चिंतित पुलिस ने चोरों पर कानूनी शिकंजा कसने के लिए टीमों का गठन किया. और पुलिस टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में लगे कैमरे को खंगाल कर अपने मुखबिर तंत्र को एक्टिव कर चोरों पर शिकंजा कस लिया जिसका खुलासा करते हुए

आज पुलिस सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि इन दोनों चोरियों का खुलासा करने के लिये पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी, इस दौरान उनको सूचना मिली की चार लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में काली बस्ती के कब्रिस्तान में एकत्र हैं, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये चारों व्यक्तियों को धर दबोचा

, जिनके पास से पुलिस ने अवैध तमंचे और चाकू बरामद किया। कोतवाली लाकर पूछताछ में चारों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए घटना का दर परत दर खुलासा कर दिया और चोरी गया माल भी बरामद करा लिया गया। इस दौरान सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि यह चारों लोग नशेड़ी प्रवृत्ति के हैं और अपने नशे की पूर्ति करने के लिए इस तरीके की घटनाओं को अंजाम देते हैं , इनके ऊपर पहले भी तीन मुकदमे दर्ज हैं फिलहाल पुलिस इन पर गुंडा एक्ट लगाने की कार्रवाई करने में लगी हुई है।