प्रेसिडेंसी स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

प्रेसिडेंसी स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

लोकेशन : डोईवाला
रिर्पोटर: रितिक अग्रवाल

डोईवाला के भानियावाला में स्थित प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल को स्कूल की ईमेल पर बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद स्कूल के एमडी मनिंदर सिंह जुनेजा की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई।

वी बताया कि प्रेसिडेंसी स्कूल के एमडी मनिंदर सिंह जुनेजा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनके स्कूल की ईमेल आईडी पर 30 जुलाई को शाम 5:30 बजे व शाम 7:45 बजे दो अलग-अलग मेल आई। जिसमें बताया गया कि आज से 15 नवंबर के बीच किसी भी दिन स्कूल परिसर में लगाया गया बम फट जाएगा। स्कूल की आईडी पर प्राप्त मेल से स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना के बाद बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड की मदद से पूरे स्कूल की छानबीन की गई। लेकिन ऐसी कोई भी गतिविधि सामने नहीं आई। स्कूल के एमडी की ओर से मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।