एफसीआई सलाहकार समिति सदस्य लवी सहगल ने की राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बलूनी से शिष्टाचार भेंट।

एफसीआई सलाहकार समिति सदस्य लवी सहगल ने की राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बलूनी से शिष्टाचार भेंट।

रिपोर्ट – राजू सहगल।
लोकेशन – किच्छा।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से भाजपा पदाधिकारियों ने दिल्ली कार्यालय में भेंट की। एफसीआई के उत्तराखंड सलाहकार समिति के नव मनोनीत सदस्य लवी सहगल एवं भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष अक्षय अरोरा ने सांसद अनिल बलूनी से दिल्ली कार्यालय में भेंट की। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने संगठन संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए मार्गदर्शन प्राप्त किया।

अनिल बलूनी ने एफसीआई के उत्तराखंड सलाहकार समिति का सदस्य बनाए जाने पर लवी सहगल को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। नव मनोनीत सदस्य सहगल ने राज्यसभा सांसद बलूनी का आभार व्यक्त करते हुए किच्छा आने का न्योता दिया। सहगल ने बताया कि भेंट वार्ता के दौरान सांसद बलूनी ने संगठन की मजबूती, केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं के प्रचार प्रसार पर जोर दिया।