

रिर्पोट:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान: चंपावत

12 जुलाई को चंपावत जिले के रीठा साहिब थाना क्षेत्र के बुडम गांव में हुई चाकूबाजी की घटना मे बुडम निवासी शिवराम के पेट में चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसका इस समय अस्पताल में उपचार चल रहा है मंगलवार को शिवराम के पुत्र सुंदर राम ने रीठा साहिब थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वुडम गांव के अनीराम के द्वारा 12 जुलाई को अकारण उसके पिता के साथ गाली गलौज करते हुए


जान से मारने की नियत से उसके पिता के ऊपर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसके पिता शिवराम गंभीर रूप से घायल हो गए वही रीठा साहिब थाने के एसओ दीवान सिंह जलाल ने फोन वार्ता में बताया कि घायल के पुत्र सुंदर राम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अनीराम के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 323 व 504 में मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले की जांच करी जा रही है



