

रिपोर्ट- सुधीर चावला

स्थान -रानीपुर

जनपद हरिद्वार के शिवालिक नगर शिव मंदिर आज सावन के पहले सोमवार को जल अभिषेक करने के लिए लगी शिव भक्तों की कतार, 10 जुलाई 2023 को सावन का पहला सोमवार है। सावन माह के प्रत्येक सोमवार शिव भक्तों के लिए सबसे खास माने जाते हैं। इस दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं और विधि पूर्वक पूजा करते हैं।


इस दिन सुबह से ही देशभर के सभी शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ लग जाती है। भगवान भोलेनाथ सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता हैं। धार्मिक मान्यता है कि शिव जी को मात्र एक लोटा जल से भी प्रसन्न किया जा सकता है। सावन के महीने में शिव भक्त तरह तरह से भगवान शिव को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं।


हालांकि इस बार सावन के पहले सोमवार को पंचक भी लग रहा है, इसलिए लोगों के मन में पूजा और जलाभिषेक को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। शिवालिक नगर मंदिर समिति के महामंत्री ने बताया कि आज सावन का पहला सोमवार है मंदिर पर सुबह 4 बजे से ही लंबी कतार लगी हुई है

यहां की मान्यता है कि जो भी अपने सच्चे मन से श्रद्धा पूर्ण पूजा अर्पण करता है उसे शिव भगवान अपने भक्तों की इच्छा पूरी करता है। व्यवस्थाओं को लेकर बताया कि समिति के जो भी सदस्य पदाधिकारियों खुद व्यवस्था करते हैं।


