नहीं छूट पा रहा मसूरी का मोह

नहीं छूट पा रहा मसूरी का मोह

रिपोर्टर -धीरेंद्र सिंह

स्थान -मसूरी

कांवड़ यात्रा सीजन के दौरान हरिद्वार आने वाले कावड़ यात्रियों का मसूरी का मोह नहीं छोट पा रहा है और स्कूटर मोटर साइकिल के साथ चार पहिया वाहनों और ट्रकों पर सवार होकर तेज ध्वनि में लाउडस्पीकर पर भजन बजा कर मसूरी की ओर रुख कर रहे हैं शासन प्रशासन द्वारा पर्यटन नगरी में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मसूरी देहरादून मार्ग पर कुठागेट और कोल्हूखेत के पास बैरियर लगाकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है

और कावड़ यात्रियों को मसूरी आने से रोका जा रहा है विगत वर्षों में मसूरी में कावड़ यात्रियों द्वारा हुड़दंग किए जाने के बाद से प्रशासन द्वारा मसूरी में प्रवेश वर्जित किया गया है उसके बावजूद भी हजारों की संख्या में कावड़ यात्री आने का प्रयास कर रहे हैं पुलिस की सख्ती के बावजूद भी बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री मसूरी पहुंच रहे हैं
दिल्ली से आए कावड़ यात्री दीपक गोयल ने बताया कि हरिद्वार से अपने साथियों के साथ मसूरी जा रहे थे लेकिन रास्ते में पुलिस द्वारा उन्हें रोक दिया गया जिसके बाद वे काफी निराशा हैं