टनकपुर से धारचूला जा रही रोडवेज बस मरोड़ाखान के पास हुई खराब यात्रियों की हुई फजीहत

टनकपुर से धारचूला जा रही रोडवेज बस मरोड़ाखान के पास हुई खराब यात्रियों की हुई फजीहत

रिर्पोट:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान: लोहाघाट

रविवार को टनकपुर से धारचूला जा रही टनकपुर डिपो की रोडवेज बस ब्रेकिंग सिस्टम में खराबी आने के चलते लोहाघाट के मरोड़ाखान के पास चालक को बस को सड़क में खड़ा करना पड़ा जिस कारण बस में यात्रा कर रही 32 सवारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा कई देर इंतजार के बाद बस के परिचालक के द्वारा सवारियों को दूसरी बस में बैठाकर धारचूला की ओर रवाना किया गया बस के चालक ने बताया मरोड़ाखान से आगे ढलान में बस के ब्रेकिंग सिस्टम में अचानक खराबी आ गई

और बस में ब्रेक कम लगने लगे यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने बस को सड़क में खड़ा कर दिया तथा टनकपुर डिपो के अधिकारियों को सूचना दे दी मालूम हो उत्तराखंड में रोडवेज की खटारा बसों को पहाड़ी क्षेत्रों में दौड़ाया जा रहा है जो आए दिन बीच सड़क में खड़ी हो जाती हैं जिसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती है वहीं रोडवेज की वर्कशॉप में स्पेयर पार्ट्स की भारी कमी के चलते जुगाड़ कर बसों को पहाड़ी सड़कों पर यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ करते हुए दौड़ाया जाता है जो कि कभी भी एक भीषण हादसे का सबब बन सकता है उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारियों ने संज्ञान लेना चाहिए