
रिर्पोट:लक्ष्मण बिष्ट
स्थान: लोहाघाट
लोहाघाट विकास खंड में प्रसिद्ध कालेशन मंदिर में मां भगवती की रथ यात्रा की परिक्रमा के बाद चार दिवसीय महोत्सव का समापन हो गया है। देवी रथयात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों भक्त मौजूद रहे इस दौरान देव डांगरों ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। महोत्सव में लोहाघाट, किमतोली, पुलहिंडोला, चौकड़ी, गल्लागांव,कनेड़ी, खतेड़ा आदि क्षेत्रों से सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।

आज सुबह से ही कालेशन मंदिर में पूजा अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। पुरोहितों ने देवी पाठ सम्पन्न कराया गया। मंदिर में आयोजित हवन यज्ञ में देव डांगरों और लोगों ने आहूतियां दी। दोपहर बाद कनेड़ी गांव से देवीरथ यात्रा को दुर्गम पहाडिय़ों से मां के जयकारों के साथ कालेशन मंदिर तक लाया गया। देवीरथ में सवार मां भगवती के डांगर डॉ. सुधाकर जोशी और कालिका के देव डांगर जोगा दत्त जोशी ने भक्तों आशीर्वाद दिया।

रथ के आगे कालेशन के देवड़ांगर दीप जोशी, गोरला के देव डांगर नरेश पांडेय, कटारीमल के कैलाश जोशी,अघ्या बेताल के देव डांगर हिमांशु जोशी,वीर के रूप में मनोज जोशी,सिद्ध बाबा के देव डांगर प्रमोद जोशी, भूमिदार प्रकाश जोशी पंचबलिया के महेश पांडेय,बीर बेताल रामू जोशी ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दे रहे थे। चार दिवसीय महोत्सव के शांति पूर्वक समिति के संरक्षक शिव दत्त जोशी, रमेश चंद्र जोशी ने सभी सहयोगियों का आभार जताया। सहयोग में प्रकाश चन्द्र जोशी, प्रदीप चन्द्र शास्त्री,जोगा दत्त जोशी, भुवन पांडेय, मनोज जोशी, गिरीश जोशी, गौरव जोशी, निक्कू जोशी, लोकेश जोशी,राकेश जोशी, भुवन जोशी आदि रहे।

