

रिपोर्टर -रिजवान अख्तर

स्थान -किलाखेड़ा

दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने ढाबे पर तोड़फोड़ कर फायरिंग कर दी। ढाबा संचालक यामीन के अनुसार इससे पहले की वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते बदमाशों ने वहां पर रखे खाने के सामान को फेंकना शुरू कर दिया और तमंचा निकालकर फायरिंग करनी शुरू कर दी।


वही ढाबा संचालक यामीन ने बताया कि आज तकरीबन 12:30 बजे 2,3 गाड़ियां आकर एन एच 74 पर स्थित मदीना मुस्लिम ढाबे पर रुकी। अचानक उसमे से 20-25 हथियार बंद बदमाशों ने निकल कर ढाबे पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। देखते ही देखते बदमाशों ने ढाबा कर्मियों पर फायर झोंक दिये। गनीमत रही की घटना मे कोई हताहत नही हुआ। उधर घटना की सूचना लगते ही मौक़े पर केलाखेड़ा थाना अध्यक्ष ललित मोहन रावल मय फोर्स के जा पहुंचे।


जहाँ मौक़े पर आरोपी फरार हो गए, लेकिन लोगो ने हाईवे किनारे छिपे कुछ आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लोगो ने बताया कि बदमाश ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे डीवीआर भी उठा ले गए। पुलिस ने दो आरोपियों से पूछताछ शुरु कर दी। फ़िलहाल मौक़े पर अभी लोगो का हुजूम जुटा है।


