जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की पहल पर चंपावत जिले में चला विशेष स्वच्छता अभियान

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की पहल पर चंपावत जिले में चला विशेष स्वच्छता अभियान

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान:चंपावत

उच्च न्यायालय नैनीताल के दिशा निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के नेतृत्व पर पूरे चंपावत जिले में स्वच्छता अभियान व जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला जज कहकशा खान के निर्देश व सचिव शिवानी पसबोला के नेतृत्व में पूरे चंपावत नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा स्कूली छात्र छात्राओं की स्वच्छता संबंधी प्रतियोगिताएं कराई गई

स्वच्छता अभियान के तहत न्यायालय परिसर सहित सभी कार्यालयों व नगर की साफ-सफाई करी गई वही प्राधिकरण अध्यक्ष जिला जज कहकशा खान ने कहा माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर 1 सप्ताह तक चले विशेष स्वच्छता सप्ताह के तहत पूरे चंपावत जिले में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया

तथा सभी स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए अभियान में सभी जिला स्तरीय अधिकारी , कर्मचारी व पीएलवी शामिल रहे