

रिपोर्ट- नवीन चन्दोला

स्थान -थराली

रविवार को सरकार तथा शासन-प्रशासन के निर्देश पर थराली में S.D.M. थराली,न्यायाधीश थराली, व्यापार संघ थराली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली, थाना थराली व वन विभाग,के संयुक्त अभियान के तहत थराली में रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया गया और जागरूकता अभियान चलाया गया।


अभियान में सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान व मानव जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारियां दी गई


, इस अभियान में व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी चीफ फार्मासिस्ट मोहन राम आर्य, संतोष देवराडी, थानाध्यक्ष थराली देवेंद्र रावत, भाजपा के मण्डल उपाध्यक्ष गंगा सिंह बिष्ट, सहित वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित पर्यावरण मित्र, पुलिस के जवान मौजूद रहे।

शासन-प्रशासन तथा सरकार के निर्देश पर सभी विभागों द्वारा थराली मुख्य बाजार,तहसील परिसर,कोर्ट परिसर,तथा पैदल रास्तों में साफ सफाई अभियान चलाकर रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
अभियान में थराली नगरवासियों ने स्वच्छता का संकल्प लिया।


