महाजनसंपर्क अभियान के तहत लोहाघाट में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में सांसद अजय टम्टा रहे मौजूद

महाजनसंपर्क अभियान के तहत लोहाघाट में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में सांसद अजय टम्टा रहे मौजूद

रिर्पोट: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान :लोहाघाट

भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत रविवार को लोहाघाट में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में लोकसभा सांसद अजय टम्टा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से बताया

कि किस तरह आज पूरे भारत का हर एक व्यक्ति सरकार द्वारा दी गई सेवाओं से लाभान्वित है इसके अलावा सांसद टम्टा ने सभी देवतुल्य जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठ कर पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया और उसके उपरान्त लोहाघाट स्थित कोली ढेक झील में जाकर पर्यटकों से मुलाकात कर बातें की और नौकायन का भी लुत्फ उठाया सांसद टम्टा ने कोली झील को पर्यटन के क्षेत्र में मील का पत्थर बताया

तथा समस्त कार्यकर्ताओं के साथ कोली झील के पास टिफिन सहभोज कार्यक्रम में भी प्रतिभाग कर कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया। सांसद टम्टा ने कहा 2024 में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है जनता भाजपा के साथ है कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योतिराय, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा ,मोहित पाठक मुकेश कलखुड़िया, सुभाष बगोली ,सचिन जोशी ,सतीश पांडे ,नरेंद्र लड़वाल ,नरेश करायत,निर्मला अधिकारी, गिरीश कुवर आदि मौजूद रहे