वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान

वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान

रिपोर्टर-निरंजन सिंह
स्थान -कालागढ़

पूरे प्रदेश में आज स्वच्छता सप्ताह अभियान चलाया जा रहा है। कालागढ़ रेंज में वन विभाग ने साफ सफाई को लेकर एक अभियान चलाया। कालागढ़ गेट से लेकर वन्यजीव प्रशिक्षण केन्द्र तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान वन विभाग ने उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश के अनुपालन में चलाया। कालागढ़ रेंज कई हिस्सो में स्वच्छता अभियान चलाया गया। रविवार को कालागढ़ गेट पर वन विभाग के कर्मचारी और स्थानीय नागरिक जमा हुए।

जहाँ वन विभाग की उप प्रभागीय अधिकारी शालिनी जोशी ने स्वच्छता को लेकर अपने विचार रखे। साथ साफ सफाई के महत्व को बताया। कालागढ़ गेट से लेकर वन्य प्रशिक्षण केन्द्र कालागढ़ तक सभी ने मिलकर साफ सफाई अभियान चलाकर वहां गिरे कचरे को बीन कर बोरों में जमा किया। इस मौके पर वन विभाग के कालागढ़ रेंज के आरओ नंद किशोर रुपाली के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।