अंर्तराज्यीय फुटबॉल का शुभारंभ पूर्व खेल मंत्री अरविंद पांडे ने किया

अंर्तराज्यीय फुटबॉल का शुभारंभ पूर्व खेल मंत्री अरविंद पांडे ने किया

रिपोर्टर- रिजवान अली

स्थान -दिनेशपुर

दिनेशपुर के खुदीराम बोस स्टेडियम में पवित्र यंग क्लब एवं नगर खेल समिति के तत्वाधान में गुरुपद विश्वास मेमोरियल अंर्तराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता दिनेशपुर कप का स्वर्गीय पवित्र सहा एवं स्वर्गीय गुरुपद विश्वास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूर्व खेल मंत्री अरविंद पांडे ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता में नेपाल, पश्चिम बंगाल, पंजाब, मध्य प्रदेश, लखनऊ, देहरादून, रुड़की, कोटद्वार, हरिद्वार, काशीपुर, रामपुर के साथ 16 टीमों ने भाग लिया।

इस दौरान पूर्व खेल मंत्री वर्तमान विधायक अरविंद पांडे ने कहा है कि दिनेशपुर एक बहुत छोटा सा शहर है इतने छोटे से इलाके में अंर्तराज्यीय खेल कराना बहुत बड़ा कदम है मैं सबसे पहले आयोजकों का धन्यवाद करूंगा

क्योंकि इसी खेल के माध्यम से पूरे देश में दिनेशपुर का नाम रोशन होगा उन्होंने कहा है कि बहुत जल्द मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मिलकर गूलरभोज जलाशय को एक बहुत बड़ा पर्यटन स्थल बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।।