

रिपोर्ट- दीपक नौटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जनपद केचिन्यालीसौड़ मे ग्राम पंचायत तराकोट मे हर घर नल हर घर जल का द्वितीय चरण की पेयजल योजना के खिलाफ धरना दिया। ग्रामीणो का कहना कि इस समस्या के लिए दो बार जिलाधिकारी उतरकाशी से वार्ता हुई, जिसमे उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी के सानिध्य मे जांच समिति बनाकर जांच करने को कहा।


परन्तु दो सप्ताह बीत जाने पर भी जांच समिति गांव नहीं पहुंची जिससे ग्रामीण आज भारी आक्रोशित थे, तथा ग्रामीणों ने जलसंस्थान विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक दिवशीय धरना दिया। ग्रामीणों कहना है कि जल नल की द्वितीय चरण कार्य की डीपीआर कार्यदाई संस्था जलसंस्थान ग्रामीणो के समक्ष गांव की चैपाल मे बैठकर दिखवाएं , जिससे वस्तुस्थिति का पता चल सके।



