


रिपोर्टर -दीपक नौटियाल

जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण सहित स्थानीय कांग्रेसजनों ने शहर में नासूर बन चुकी कूड़े की समस्या पर तांबाखानी के पास सांकेतिक धरना दिया। धरना स्थल पर पूर्व विधायक ने आह्वाहन किया कि शहर मे बढ़ती कूड़े की समस्या किसी एक पार्टी की नहीं बल्कि इस शहर मे रहने वाले प्रत्येक नागरिक की है। पिछले अनेक वर्षों से नगरपालिका के पास जगह की अनुपलब्धता के कारण शहर का पूरा कूड़ा माँ गंगा के शीर्ष पर तम्बाखानी के पास डाला जा रहा है


जिसके रिसाव से माँ गंगा का निर्मल जल भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा जनपद मुख्यालय बाबा विश्वनाथ का परम धाम है, धार्मिक पर्यटन के साथ यह स्थान विश्व प्रसिद्ध माँ गंगा व माँ यमुना के धामों का मुख्य पड़ाव भी है। यहाँ हर दिन हजारों की संख्या मे देशी विदेशी तीर्थयात्री व पर्यटक आवागमन कर रहे है, जो इस कूड़े के ढ़ेर को देखकर हमारी इस काशी के प्रति नकारात्मक क्षबि लेकर जा रहे है।


उन्होंने शासन प्रशासन व उत्तराखंड सरकार को इस अक्षम्य अपराध के लिए दोषी मानकर कहा कि कूड़े का ढ़ेर व माँ गंगा के प्रति सरकारी उदासीनता लोगों के जन जीवन पर भारी पड़ रहा है सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद के दिन के भ्रमण पर थे तो उन्होंने कूड़े की समस्या के निराकरण के लिए दीर्घकालीन योजना बनाने की बात कही वहीं स्थानीय विधायक का कहना है कि कांग्रेस कूड़े पर राजनीति कर रही है जबकि नगरपालिका अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी से ही है



