
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-


रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -चम्पावत

अपने दो दिवसीय चंपावत दौरे पर पहुंचे अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय टम्टा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी लोकसभा का अधिकांश क्षेत्र नेपाल , तिब्बत वा चाइना बॉर्डर से लगा हुआ है जहां मोबाइल कनेक्टिविटी की दिक्कतों को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देश पर लोकसभा के सीमावर्ती क्षेत्रों को मोबाइल कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए बीएसएनल के 150 मोबाइल टावरों के निर्माण के टेंडर हो चुके हैं


जिसमें 24 मोबाइल टावर चंपावत जिले के दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्र में लगने हैं सांसद ने कहा जल्द ही चंपावत जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों को मोबाइल कनेक्टिविटी से जोड़ दिया जाएगा ताकि भारत सरकार से मिलने वाली सुविधाओं का भरपूर लाभ अंतिम क्षेत्र में खड़े व्यक्ति को भी मिल सके सांसद टम्टा ने पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया मालूम हो चंपावत जिले का अधिकांश क्षेत्र नेपाल सीमा से जुड़ा हुआ है सीमावर्ती क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी की काफी गंभीर समस्या रहती है

जिस कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तथा छात्र-छात्राओं को भी ऑनलाइन पढ़ाई करने में काफी कठिनाई उठानी पड़ती है


