उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट
स्थान -लोहाघाट
चंपावत के चौकी गांव के कुछ दबंग लोगों ने चंपावत व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी के प्रतिष्ठान पर जाकर उन पर हमला कर दिया हमले में व्यापार मंडल अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए उनकी तहरीर पर पुलिस ने मारपीट करने वाले दबंगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है चंपावत कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया चौकी गांव के 5 लोगों ने गुरुवार देर शाम व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी की दुकान पर जाकर किसी बात को लेकर उनके साथ मारपीट कर दी

मारपीट में व्यापार मंडल अध्यक्ष बुरी तरह घायल हो गए एसएचओ उपाध्याय ने बताया व्यापार मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को पांच आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307,147 ,148 ,149 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है उन्होंने बताया व्यापार मंडल अध्यक्ष के सर में गंभीर चोट आई है मामले की जांच एसआई पिंकी धामी के द्वारा करी जा रही है अब यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा दबंगों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष पर हमला क्यों किया फिलहाल मामला नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है

वही व्यापार मंडल अध्यक्ष का जिला चिकित्सालय चंपावत में उपचार चल रहा है वही व्यापार मंडल अध्यक्ष पर हुए हमले को लेकर व्यापारियों में काफी आक्रोश है

