कुमाऊं कमिश्नर के निर्देश पर परिवहन विभाग में किया चेकिंग अभियान

कुमाऊं कमिश्नर के निर्देश पर परिवहन विभाग में किया चेकिंग अभियान

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

आयुक्त कुमाँऊ श्री दीपक रावत के निर्देशों के क्रम में संभागीय परिवहन अधिकारी नंदकिशोर ने बताया कि हल्द्वानी सम्भाग के अन्तर्गत जनपद नैनीताल उधमसिंह नगर एवं चम्पावत में परिवहन निगम की बसों में सभी प्रवर्तन दलो को विशेष चैकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये थे

, जिसके क्रम में सम्भाग स्तर पर कुल 246 बसों को चैक किया गया जिनमें से 53 बसों के विभिन्न अभियोगों चालान किये गये तथा 13 चालकों के लाईसेन्स के विरूद्ध कार्यवाही की संस्तुति की गई। अभियान के दौरान चार वाहनों में ओवर लोडिंग पाई गई 13 वाहनों पर प्रेशर हॉर्न पाये गये। बिना निर्धारित वर्दी 17, बिना कण्डक्टर लाईसेन्स 8 एवं बिना परमिट 3, बिना चालक लाईसेंस 7 एवं बिना फिटनैस 1 तथा अन्य 21 अभियोगों में चालान की कार्यवाही की गई।

सभी प्रर्वतन दलों को लगातार प्रवर्तन कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।