हल्द्वानी- शहर का निरीक्षण करने निकली डीएम वंदना सिंह, दिए यह निर्देश

हल्द्वानी- शहर का निरीक्षण करने निकली डीएम वंदना सिंह, दिए यह निर्देश

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने आज अधिकारियों के साथ हल्द्वानी शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी, सिटी मजिस्ट्रेट और मुख्य नगर आयुक्त सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, हल्द्वानी शहर में पार्किंग और जाम की समस्या के साथ ही मॉनसून में होने वाले जलभराव को लेकर जिलाधिकारी बेहद गंभीर नजर आईउन्होंने अधिकारियों ससे सभी व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए

इसके अलावा जिलाधिकारी ने फ्लाईओवर और सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर भी जायजा लिया, उन्होंने बताया कि पीडब्लूडी और सिंचाई के साथ ही विभागों की एक टीम बनाई गई है जो लगातार पूरी रिपोर्ट तैयार कर रही है, फ्लाईओवर और रिंग रोड को लेकर स्थिति देखी जा रही है

और जो भी लोग इससे प्रभावित होंगे उनके साथ बैठक कर सुझाव भी लिए जाएंगे, अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं की जनता से जुड़ी समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई करें।