
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान – अल्मोड़ा

अल्मोड़ा। जिले में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। गुलदार की घरों के आसपास बढ़ रही एक्टिविटी से लोग दहशत में हैं। आज धौलादेवी विकासखंड के मौनी(नगरखान) में गुलदार ने गाय चराने जंगल में गए एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। उसने किसी तरह भाग कर जान बचाई। क्षेत्र के ग्रामीणों ने गुलदार के आतंक से निजात दिलाये जाने की मांग की है।


गांव के लोगों ने बताया कि आज 11 बजे गांव का लछम राम (42) अपने जानवर चराने घर से कुछ दूरी पर गया था। उस पर घात लगाए गुलदार ने हमला कर दिया। उसने किसी तरह जान बचाई। गांव के अन्य लोगों की आवाज सुनकर गुलदार भागा। क्षेत्र के रहने वाले महेश डालाकोटी ने बताया की कुछ माह से क्षेत्र में गुलदार का आतंक बढ़ गया है।

बीते दिनों गुलदार ने दो मवेशियों को भी मार दिया था। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की।


