
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -दीपक नौटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जनपद में निवासरत बाहरी व्यक्तियों के शत्-प्रतिशत सत्यापन हेतु प्रत्येक थाना स्तर पर टीमें गठित कर पुलिस सत्यापन करवाए जा रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अब तक 4334 बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन किये गये हैं, सत्यापन के तहत चालानी कार्रवाई करते हुये अभी तक 115 चालान 81 पुलिस एक्ट में कर 11,50,000 रु0 व 83 पुलिस एक्ट के तहत 216 चालान कर 54,000 रु0 का संयोजन शुल्क वसूला गया।


एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा आम जनता से अनुरोध किया गया है कि अपने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन जरुर करवाएं, पुलिस सत्यापन से आपके किरायेदारों,नौकरों व कर्मचारियों का चाल-चलन का आंकलन किया जाता है,

जो कि अपराध नियंत्रण के लिये बेहद उपयोगी है। सत्यापन न करवाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।


