पूर्व कांग्रेसी सांसद का चंपावत दौरा

पूर्व कांग्रेसी सांसद का चंपावत दौरा

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

बुधवार को अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के पूर्व कांग्रेसी सांसद प्रदीप टम्टा अपने चंपावत दौरे के दौरान लोहाघाट पहुंचे जहां उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के बाराकोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करीत था 2024 लोकसभा चुनाव के लिए जुटने का आह्वान किया पूर्व सांसद ने भाजपा की केंद्र सरकार को विभाजनकारी और नफरत भरी सरकार बताया तथा उत्तराखंड की उपेक्षा करने का आरोप लगाया उन्होंने उत्तराखंड की धामी सरकार के 1 साल के कार्य कार्यकाल को पूर्णतया विफल बताया उन्होंने कहा सीएम धामी प्रदेश व अपनी विधानसभा चंपावत में सिर्फ झूठी घोषणाएं कर रहे हैं तथा अपनी पीठ खुद थपथपा रहे हैं प्रदेश में लाखों युवा बेरोजगार घरों में बैठे हुए हैं,

महंगाई चरम पर है, भर्तियों में लगातार घोटाले हुए अपराधियों को सजा तक नहीं मिली है ,प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध बढ़ चुके हैं, अंकिता भंडारी को अभी तक इंसाफ नहीं मिल पाया है,टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन का कोई अता पता नहीं है , सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सीमावर्ती टीजे सड़क का काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है, सीएम धामी की विधानसभा चंपावत जिले में शिक्षा, चिकित्सा व पेयजल व्यवस्था के बुरे हाल हैं और सीएम धामी 3 जून को अपने विधायक के तौर पर होने जा रहे 1 वर्ष के अवसर पर जश्न मनाने जा रहे हैं ,पूर्व सांसद ने कहा भाजपा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से घबराई हुई है कर्नाटक में पीएम मोदी के पूरे जोर लगाने के बाद भी जनता ने पीएम मोदी को नकार दिया है कर्नाटक की हार पीएम मोदी की हार है लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व सांसद ने कहा पार्टी उन्हें टिकट दे या किसी अन्य को कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत से एकजुट होकर पार्टी द्वारा तय कीए हुए

उम्मीदवार को चुनाव लड़ाकर विजय दिलाएंगे पूर्व सांसद ने कहा उत्तराखंड की पांचों लोक सभा सीटें कांग्रेस के पक्ष में आएगी तथा 2024 में कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाएगी उन्होंने कहा 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बेरोजगारी व महंगाई के मुद्दे को लेकर जनता के बीच आएगी