लोहाघाट में सड़क सुधारी करण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को दिया ज्ञापन

लोहाघाट में सड़क सुधारी करण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को दिया ज्ञापन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

लोहाघाट ब्लॉक के सुई ग्राम सभा के ग्रामीणों ने बुधवार को क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता राजेश चौबे व क्षेत्र पंचायत सदस्य गौरव पांडे के नेतृत्व में चौड़ा ढेक से सूई शिव मंदिर सड़क के सुधारीकरण की मांग करते हुए लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजय चौहान को ज्ञापन दिया

ग्रामीणों ने कहा इस सड़क में विभाग द्वारा गड्ढे भरा न का कार्य ठेकेदार को दिया गया था पर ठेकेदार के द्वारा सड़क में गड्ढे भरान का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है जिस कारण सड़क में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं जिस कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश है ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता से जल्द से जल्द सड़क में सुधारीकरण कार्य करवाने की मांग की है साथ ही चेतावनी दी है कार्य पूरा ना होने पर आंदोलन किया जाएगा

वही अधिशासी अभियंता संजय चौहान ने ग्रामीणों की समस्या को सुनते हुए जल्द सड़क सुधारीकरण का आश्वासन दिया ईई संजय चौहान ने कहा ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी