
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-


रिपोटर –दीपक नौटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

तिलाड़ी शहीद दिवस के अवसर पर मंगलवार को बड़कोट के तिलाड़ी शहीद स्मारक स्थल पर सादगी के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों, अधिकारियों व पत्रकारों ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी सांस्कृतिक टीमों द्वारा शहीद की याद में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। आपको बताते चले कि


जनपद के उत्तरकाशी केरवांई घाटी क्षेत्र के तिलाड़ी मैदान में आज ही के दिन 30 मई सन 1930 में रवांई, जौनपुर क्षेत्र के लोगों को राजशाही के दमन का शिकार होना पड़ा था। इस गोली कांड में रवांई, जौनपुर क्षेत्र के दर्जनों लोग शहीद हो गए थे तथा सैकड़ों लोग घायल हो गए, कई लोगों को टिहरी राजा की सेना द्वारा जेलों में बंद कर दिया गया। तिलाड़ी के इस कांड में शहीदों की याद में प्रत्येक वर्ष तिलाड़ी के इस मैदान में शहीद स्मारक स्थल पर शहीद मेला का आयोजन किया जाता है।

इस साल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जहां भाजपा सरकार पर गरजे वही पुरानी पेंशन की बहाली की मांग करने वाले कर्मचारी भी शहीद स्थल पहुँचे।


