
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-


रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान –ऊधम सिंह नगर

प्यार अंधा होता है, अक्सर ये सुनने को मिलता है। ताजा उदाहरण ऊधम सिंह नगर जिले में देखने को मिला, जहां चार बच्चों की मां ने अपने से आधे उम्र के युवक से इश्क किया, इसके बाद प्यार की खातिर पति को हटाने के लिए शूटरों को 80 हजार की सुपारी दे डाली। खबर किच्छा स्थित एक निजी कॉलेज से जुड़ा है। जहां तैनात सुरक्षा गार्ड मौसमी लाल की जान उसकी पत्नी ही लेना चाहती थी। पुलिस और एसओजी की टीम ने पत्नी, प्रेमी और दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फायरिंग में इस्तेमाल किए गए दोनों तमंचे भी बरामद कर लिए हैं।


शूटरों को 80,000 रुपये की सुपारी दी गई थी। एएसपी अपराध मनोज कुमार कत्याल ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि विगत 23 मई की रात 9:15 बजे खुरपिया गांव में अज्ञात लोगों ने सुरक्षा गार्ड मौसमी लाल को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। इस दौरान व गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके भाई ललित कुमार की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस गोली चलाने वाले बदमाशों की तलाश में जुट गई।इस घटना में पुलिस और एसओजी टीम ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से मौसमी की पत्नी चंदा और जितेंद्र निवासी खुरपिया, युवराज और अभय ठाकुर निवासी बंडिया भट्टा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मौसमी की पत्नी चंदा अपनी उम्र से 20 साल छोटे युवक से प्यार करती थी। फिर अपने आशिक के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रच डाली। चार बच्चों की मां ने खुद ही अपना परिवार तबाह कर लिया।

बताया कि चंदा का शादी 20 साल पहले मौसमी के साथ हुई थी। उसकी एक बेटी और तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा 16 वर्ष का है। बताया कि करीब सात साल पहले उसके घर के पास ही किराने की दुकान चलाने वाले जितेंद्र से इश्क करने लगी। इसके बाद दोनों की अक्सर दोनों मिलने लगे


