
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-


रिपोटर – ब्यूरो रिपोट

स्थान – देहरादून

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री कार्यालय से दुखद खबर सामने आ रही है। कार्यालय में कोआर्डिनेटर के तौर पर तैनात नंदन सिंह बिष्ट का निधन हो गया है। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें अस्पताल में अंतिम सांस लीनंदन सिंह बिष्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कई सालों से सहयोगी के रूप में जुड़े थे।


वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। मंगलवार सुबह साढ़े 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वे ब्रेन हेमरेज के चलते अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। वर्तमान में उन्हें मुख्यमंत्री आवास के समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई थीनंदन सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री कार्यालय में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार नंदन के ब्रेन में ट्यूमर था। ट्यूमर बिगड चुका था। सर्जरी के बावजूद उनकी हालत नाजुक एवम् चिंताजनक बनी हुई थी।

हाल ही में सीएम धामी ने अस्पताल पहुंच कर नंदन सिंह का हाल चाल जाना था।मुख्यमंत्री सहित प्रदेश भर के प्रमुख लोगो ने बिष्ट के निधन पर शोक व्यक्त किया है।


