
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-


रिपोटर -दीपक नोटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

जहां यमुनोत्री पैदल मार्ग पर व्यापारियों द्वारा स्वच्छता नही रखने पर एसडीएम बड़कोट जितेंद्र कुमार ने चालानी कार्यवाही करते हुए 21 दुकानों से 52 हजार रुपए अर्थदंड वसूला। उन्होंने बताया कि वर्तमान में चारधाम यात्रा संचालित है। पूर्व से ही सभी दुकानों के संचालकों को यमुनोत्री पैदल मार्ग पर स्वच्छता बनाएं रखने के निर्देश दिए


गए थे। निरीक्षण के दौरान पैदल मार्ग पर संचालित दुकानों का कचरा दुकान के साथ ही इधर-उधर फैंका पाया गया। जबकि सभी दुकानदारों को प्लास्टिक कूड़े के लिए अलग से थैले भी वितरित किए गए

और पर्याप्त कूड़ेदान भी स्थापित किए गए थे। कूड़ा का उचित निस्तारण नही करने पर 21 दुकानों का चालान किया गया और अर्थ दंड वसूला गया


