
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-


रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान – देहरादून

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा दिनांक 21 मई , 2023 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक पदनाम रक्षक ( सचिवालय सुरक्षा संवर्ग ) ( पद कोड- 451 / 661 / 31 / 2021 ) की लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई । उक्त लिखित परीक्षा के उपरान्त आयोग द्वारा पद नाम रक्षक ( सचिवालय सुरक्षा संवर्ग ) की प्रथम उत्तर कुंजी जारी करते हुए अभ्यर्थियों से दिनांक 24-05-2023 तक जारी उत्तर कुंजी के सापेक्ष प्रश्नों / उत्तरों के सम्बन्ध में ऑनलाईन आपत्तियाँ प्राप्त की गई


उपरोक्तानुसार अभ्यर्थियों से निर्धारित समय तक प्राप्त आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों के द्वारा निराकरण करने के उपरान्त अन्तिम उत्तर कुंजी ( Final Answer Key ) के आधार पर आयोग द्वारा लिए गये निर्णय के अनुक्रम में कुल रिक्त ( उर्ध्वाधर / क्षैतिज आरक्षण अनुसार विज्ञापित ) पदों के सापेक्ष 02 गुना अभ्यर्थियों की शारीरिक नाप – जोख हेतु औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाईट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की जा रही है । पद नाम – रक्षक ( सचिवालय सुरक्षा संवर्ग ) में शारीरिक नाप – जोख हेतु जारी औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची में सम्मिलित समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है

कि पद नाम रक्षक ( सचिवालय सुरक्षा संवर्ग ) में औपबन्धिक रूप से चयनित अभ्यर्थियों के शारीरिक नाप – जोख हेतु स्थान व समय निर्धारण की सूचना शीघ्र ही आयोग की वैबसाइट पर प्रकाशित की जायेगी


