
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-


रिपोटर -सचिन कुमार

स्थान -देहरादून

उत्तराखंड सूबे की धामी सरकार जून से अपने सभी प्रमुख नौकरशाहों को पहाड़ चढ़ाने जा रही है। आपको बता दें अपर मुख्य सचिव प्रमुख सचिव से सचिव स्तर के अधिकारियों के लिए जिलों के भ्रमण का कैलेंडर भी जारी हो गया है। भ्रमण के कैलेंडर के हिसाब से अधिकारी साल भर हर 15 दिनों में जिलों का भ्रमण करेंगे भ्रमण के दौरान उन्हें किसी दूरस्थ गांव में रात्रि विश्राम भी करना होगा साथी अप्पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और आनंद वर्धन दून उद्यमनगर और हरिद्वार का तिमाही आधार पर भ्रमण करेंगे।मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू के अनुमोदन के बाद सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुरेंद्र ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है सरकार के जिलों के भ्रमण किया व्यवस्था आगामी जून से आरंभ होने जा रही है


।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की प्रतिक्रिया भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने कहा उत्तराखंड विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है। उन्होंने कहा जो हमारे राज्य के अधिकारी हैं वह उत्तराखंड राज्य के सभी गांव में जाकर प्रवास करें साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लोगों तक लाभ पहुंचाने का काम करें।भाजपा की पिछली सरकार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाकर कितना पहाड़ चढ़ायाकांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा मुख्यमंत्री आप सचिव को पहाड़ चढ़ाएं, उप मुख्य सचिवों को पहाड़ चढ़ाएं।

कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने कहा भाजपा की पिछली सरकार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाकर कितना पहाड़ चढ़ाया साथ ही प्रशासनिक सुधार में सरकार का जो भी कदम होगा उसमें कांग्रेस सरकार के हमेशा साथ है।


