ब्रेकिंग-मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

ब्रेकिंग-मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

रिपोर्टर – सचिन

स्थान -देहरादून

24 और 25 मई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज कहीं-कहीं बारिश व तेज गर्जना, बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी।

अगले दो दिन प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, झक्कड़ और गर्जना के साथ बिजली चमकने की आशंका है।

चारधाम यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह

पुलिस ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

उत्तराखंड पुलिस ने अपने ट्वीटर पर जानकारी देते हुए लिखा है कि ‘कृपया सावधानी बरतें और मौसम के अनुसार ही यात्रा करें। बरसाती, छाता व ऊनी/गर्म वस्त्र साथ में जरुर रखें। मौसम की सूचना चेक करते रहें।