आज से बदलेगा मौसम, पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रियों से की ये अपील

आज से बदलेगा मौसम, पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रियों से की ये अपील

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर – ब्यूरो रिपोट

स्थान – देहरादून

उत्तराखंड में मंगलवार से मौसम करवट बदलने जा रहा है। प्रदेश में कई जगह बारिश व तेज गर्जना के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया हैमौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक आज कहीं कहीं तेज बारिश और तेज गर्जना, बिजली चमकने के आसार हैं। इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी।

24 और 25 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारीमौसम विभाग ने 24 और 25 मई को प्रदेश में कहीं कहीं ओलावृष्टि, तेज गर्जना के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई है। जिसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उन्होंने लोगों से अलर्ट को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।पुलिस ने की चारधाम यात्रियों से अपीलमौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

उत्तराखंड पुलिस ने अपने ट्वीटर पर ट्वीट कर लिखा है कि “कृपया सावधानी बरतें और मौसम के अनुसार ही यात्रा करें। बरसाती, छाता व ऊनी/गर्म वस्त्र साथ में जरुर रखें। मौसम सूचना चेक करते रहें।”