
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -कपिल कुमार

स्थान -हरिद्वार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर वन विभाग ने अब तक करीब 325 अवैध धर्म स्थलों को ध्वस्त कर लगभग 72 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया है। इन अवैध धर्म स्थलों में 294 मजारें और 31 मंदिरों को ध्वस्त किया गया है जबकि दो गुरुद्वारों को नोटिस भेजा गया है। सीएम धामी के निर्देश पर जहां जंगलों में अतिक्रमण करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है वहीं अब अतिक्रमण हटाने में लापरवाही बरतने वालों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में हरिद्वार से भी कई मजारों को ध्वस्त किया गया है


।स्थानांतरित जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे के सम्मान समारोह में आए महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने शासन प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह से हरिद्वार प्रशासन के द्वारा हरिद्वार के वन विभाग की जमीनों से और नेशनल हाईवे से मजारों को ध्वस्त किया गया है उसके लिए शासन-प्रशासन बधाई का पात्र है। महामंडलेश्वर स्वामी ने शासन प्रशासन से यह मांग भी की है कि उत्तराखंड में अभी जहां पर भी लैंड जिहाद को बढ़ावा दिया जा रहा है उन क्षेत्रों पर भी तेजी से कार्रवाई की जाए उत्तराखंड के जंगलों को लैंड जिहाद आप से मुक्त बनाएं।

हरिद्वार में जल्द होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर महामंडलेश्वर ने कहा है कि हरिद्वार संतों की नगरी है इसलिए साधु संतों ने जो मांग की है कि इस बार हरिद्वार से किसी साधु को लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया जाए।


