
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -देहरादून

भाजपा मुख्यालय देहरादून में शुक्रवार देर शाम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में महाजनसंपर्क अभियान के कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए तारीखों को मंजूरी दी गई।


पार्टी ने संबंधित कार्यक्रमों को लेकर संयोजक भी नामित कर दिए हैं। भाजपा ने चुनाव की तैयारियों के क्रम में भाजपा कार्यकर्ता जून से जमीनी स्तर पर काम शुरू कर देंगे। इसके तहत विधानसभा स्तर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता व विभिन्न वर्गों समेत सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों और व्यापारियों के सम्मेलन करने का फैसला लिया गया।

बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया कि अपने कार्यकर्ताओं के बूते भाजपा प्रदेश में लोकसभा की पांचों सीटें जीतकर हैट्रिक बनाएगी।


