
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान – हरिद्वार

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा 2024 के लोकसभा चुनाव में अगर कोई नरेंद्र मोदी को टक्कर दे सकता है तो वह प्रियंका गांधी हैं हरिद्वार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम आज हरिद्वार के चेतन ज्योति आश्रम पहुँचे जहाँ उन्होंने कई मुद्दों पर पत्रकारों से वार्ता की। प्रमोद कृष्णम ने कहा 2024 लोकसभा चुनाव में अगर मोदी को हराना है तो विपक्ष को ऐसा चेहरा सामने लाना चाहिए जिसका देश में चेहरा फेमस हो और जो मोदी को टक्कर दें सके।


आचार्य प्रमोद कृष्णम का कहना है 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी को हराना है तो विपक्ष को कोई ऐसा चेहरा लाना होगा जो सबसे ज्यादा पॉपुलर हो जितने रीजनल पार्टी के नेता है वह अपने-अपने राज्यों के नेता है और राष्ट्रीय स्तर पर इन नेताओं की कोई पॉपुलरटी नहीं है प्रमोद कृष्णम का कहना है नरेंद्र मोदी इस देश का सबसे बड़ा चेहरा है 2024 का जो चुनाव है वह मुद्दों से ज्यादा चेहरे का चुनाव है मुझे भी अपनी बात रखने का अधिकार है और फैसला तो सारी विपक्ष को मिलकर करना है और मैं विपक्ष से यह कहना चाहता हूं की नरेंद्र मोदी के सामने ऐसा चेहरा पेश करें जो पूरे देश में पॉपुलर हो क्योंकि बिना चेहरे के चुनाव नहीं लड़ा जाता है

प्रमोद कृष्णम मानते हैं कि प्रियंका गांधी बहुत बड़ा चेहरा है जिसको नरेंद्र मोदी के सामने 2024 के लोकसभा चुनाव में लाना चाहिए। क्योंकि इस समय सबसे लोकप्रिय चेहरा जो है जैसे मेरी लोगों से बात होती है वह प्रियंका गांधी जी का चेहरा है जो नरेंद्र मोदी टक्कर दे सकता है


