कैप्टन यंग के परिजन पहुंचे मसूरी

कैप्टन यंग के परिजन पहुंचे मसूरी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -धर्मेंद्र सिंह

स्थान- मसूरी

नगर पालिका के तत्वाधान में मसूरी के स्थापना के द्वि शताब्दी कार्यक्रम के तहत गांधी चौक बैंड स्टैण्ड पर आईटीबीपी के ब्रास बैंड ने मनमोहक प्रस्तुति देकर देश विदेश से आये पर्यटकों को अपनी धुन से मंत्रमुग्ध कर दिया इस मौके पर बड़ी संख्या में पर्यटकों ने बैंडवादन का आनंद लिया और झूमते रहेब्रिटिश काल में गांधी चौक के बैंड स्टैण्ड पर प्रतिदिन शाम के समय बैंड बजाया जाता था और आजादी के बाद भी कई वर्षों तक हर रविवार को पर्यटकों के लिए बैंड वादन किया जाता था मसूरी की स्थापना के दौ सौ वर्ष पूरा होने पर नगर पालिका परिषद की ओर से यहां पर उसी परंपरा को जीवित कर

आईटीबीपी का बैंड वादन कार्यक्रम रखा गयाइस मौके पर मसूरी को बसाने वाले कैप्टन यंग की पोती रिचिल मागोवन औश्र उनके परिजन भी मौजूद रहे बैंड वादन के बारे में जानकारी देते हुए पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि दो सौ साल पहले मसूरी कैप्टन यंग नेे बसाया था आज खुशी की बात है कि उनके चौथी पीढी की रिचिल और परिजन पहुंचे है उन्होंने कहा कि पूरे साल कुछ न कुछ कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगेइस मौके पर कैप्टन यंग की पोती रिचिल ने कहा कि मसूरी पहुंच कर उन्हें बहुत खुशी है कि उनके पूर्वज कैप्टन यंग ने मसूरी को बसाया था उन्होंने कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा इस शहर का लेंडस्केप बहुत ही अच्छा है और यहां की आबो हवा भी आयर लैंड जैसी है

कैप्टन यंग ने मसूरी के मलिंगार में अपना घर बनाया था और सिस्टर बाजार में सेनोटोरियम बनाया था जार्ज एवरेस्ट भी यहां पर रहे‌ यहां पर आकर बहुत अच्छा लगा यहां के लोग बहुत अच्छेे है व परिवार भी बहुत मजबूत है