अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ जगदीश चंद्र जोशी ने उठाये सिस्टम पर सवाल

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ जगदीश चंद्र जोशी ने उठाये सिस्टम पर सवाल

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -दीपक अधिकारी

स्थान -हल्द्वानी

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉक्टर जगदीश चंद्र जोशी ने स्वास्थ्य विभाग देहरादून के द्वारा अभी तक उनको मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पद या बेस चिकित्सा हल्द्वानी के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी पद पर नियुक्त न करने को लेकर सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े किए है।डॉक्टर जगदीश चंद्र जोशी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वे 2 वर्ष और 8 माह से नैनीताल में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वितीय के पद पर कार्यरत हैं।

और आज तक 29 वर्ष की राजकीय सेवा दे चुके हैं। लेकिन दस वर्ष के बाद भी उन्हें वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन तक नहीं दिया गया। जबकि अन्य जूनियर डॉक्टरों को संयुक्त निदेशक पर प्रमोशन दिया गया। डॉ जोशी ने कहा 26 सितंबर 2012 को वर्ष चिकित्सक अधिकारी पद पर प्रमोशन दिया गया उसके उपरांत मई 2013 में अन्य जूनियर डॉक्टरों को संयुक्त निदेशक के पद पर प्रमोशन दिया गया लेकिन वरिष्ठता और योग्यता होने पर भी उन्हें प्रमोशन से वंचित रखा गया पूछने पर कई वर्षों से एसीआर खराब होने का हवाला दिया गया। जबकि उनकी एसीआर में कोई कमी नही है । उन्होंने बताया कि उनके द्वारा प्रमोशन की मांग के लिए पूर्व में स्वास्थ्य विभाग महानिदेशक देहरादून और स्वास्थ्य सचिव शासन को कई प्रार्थना पत्र भी दे चुके हैं।

2013 से मेरे प्रमोशन रोके गए हैं। जिसके लिए डॉक्टर जगदीश चंद्र जोशी ने स्वास्थ्य विभाग देहरादून से प्रमोशन की मांग करते हुए पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े किए हैं ।