
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -वाचस्पति रयाल,

स्थान -नरेद्रनगर

g20 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डा० सौरभ गहरवार नरेंद्रनगर स्थित वेस्टिन होटल पहुंचे,
इसी होटल में जी-20 सम्मेलन आयोजित होगा, तैयारियों की व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी ने बारीकी से होटल का निरीक्षण किया,इस दौरान सीडीओ मनीष कुमार ,एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर सहित जिले के विभागीय अधिकारी मौजूद थे,
होटल हॉल में ही जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली व आवश्यक दिशा निर्देश दिए,
बैठक के बाद जिलाधिकारी डॉ० सौरभ गहरवार ने नरेंद्रनगर- रानीपोखरी बाईपास रोड, जी-20 के लिए चयनित गाँव ओणी, मुनिकीरेती स्थित जानकी सेतु पुल के निर्माण कार्यों व अन्य सभी तरह की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए परमार्थ निकेतन पहुंचे, जहां पर जिलाधिकारी ने जी-20 की बैठक में हिस्सा लेने वाले विभिन्न देशों के मेहमानों के लिए गंगा आरती की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए


,बताते चलें कि इसी महीने को होने वाली g20 सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले मेहमानों का यहां 24 मई को आगमन होगा, तथा 25,26 व 27 मई को होटल वेस्टिन में 3 दिनों तक सम्मेलन चलेगा,सम्मेलन बैठक के मुख्य मुद्दों में भ्रष्टाचार उन्मूलन, कृषि, उद्यानिकी जैसे अनेकों मुद्दे शामिल होंगे,इसी के साथ विदेशी मेहमानों की टीम 28 मई को ओणी गांव का भ्रमण करेगी,जहां विदेशी मेहमान पहाड़ की लोक संस्कृति,परंपरा, वेशभूषा, खान-पान,रीति-रिवाज, रहन-सहन से रूबरू होंगे,गांव के घरों की दीवारों पर पहाड़ी लोक संस्कृति, लोक कला, वेशभूषा की तस्वीरें पेंटिंग के जरिए सुंदर तरीके से दर्शाई गई हैं,इतना ही नहीं ऋषिकेश-नरेंद्रनगर ; रानीपोखरी- नरेंद्रनगर व नरेंद्रनगर से वेस्टिन होटल जाने वाली सड़कों की दीवारों पर उत्तराखंड सहित देश की संस्कृति, सभ्यता,परंपरा,योगा तथा देश की महान विभूतियों के चित्र पेंटिंग के जरिए दर्शाये गये हैं

,G20 सम्मेलन में शिरकत करने वाले विदेशी मेहमानों की विजिट के लिए चयनित ओणी गांव की बदली तस्वीर को देख, ग्रामीणों की चेहरों पर रौनक व उत्साह झलक रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे देश- विदेश से आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए पलक पाँवडे बिछाये हुए हैं,कुल मिलाकर जी-20 सम्मेलन के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।


