भारतीय किसान यूनियन ने स्वामी कर्मवीर संग बजाया भू-माफियाओं के खिलाफ बिगुल

भारतीय किसान यूनियन ने स्वामी कर्मवीर संग बजाया भू-माफियाओं के खिलाफ बिगुल

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -मनोज कश्यप

स्थान -हरिद्वार

आज हरिद्वार दिल्ली रोड पर स्थित 116 साल पुरानी संस्था गुरुकुल महाविद्यालय की जमीन को खुर्द बुर्द का इरादा रखने वाले माफियाओं के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी एवं जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री के नेतृत्व में भारी संख्या में यूनियन कार्यकर्ता व किसान गुरुकुल महाविद्यालय पँहुचे

और स्वामी दर्शनानंद सरस्वती गुरुकुल महाविद्यालय बचाव समिति के अध्यक्ष स्वामी कर्मवीर जी मिलकर अपना समर्थन दिया ।आपको बता दें कि ज्वालापुर गुरुकुल महाविद्यालय बहुत पुरानी संस्था जो आर्य समाज पद्धति से योग । वेद,व्याकरण आदि के साथ आधुनिक शिक्षा निशुल्क प्रदान करती है, पिछले कुछ सालों से संस्था से जुड़े सदस्यों के बीच मतभेद के चलते बहु माफियाओ सहित अनेक व्यवसायियों की लालची नजर संस्था की अकूत सम्पत्ति पर बनी हुई है,और राजनीतिज्ञ व व्यवसायियों के साथ कुछ लोग मिलकर नित नए षड्यंत्र रचे जाते रहे हैं

।संस्था में कब्जे केओ लेकर हाईकोर्ट में भी मुकदमे बाजी जारी है।मुख्याधिष्ठता सोमप्रकाश चौहान की अध्यक्षता में महाविद्यालय का प्रशासन जी जान से संस्था की समाप्ति को बचाने में लगा है,साथ ही सामाजिक संस्थाए और आसपास के ग्रामीण व छात्रों के अभिभावक भी स्वामी कर्मवीर के नेतृत्व में खड़े हो गए हैं।