
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -देहरादून

उत्तराखंड के बागेश्वर निवासी अर्थशास्त्र से ग्रेजुएशन करने वाले छात्र रवि पाल ने उत्तराखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार पर चौतरफा हमला बोलते हुए इस राज्य के सिस्टम को सुधारने के लिए खुद को 5 दिन का मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठा डाली है I उत्तराखंड राज्य की सरकारी व्यवस्थाओं पर सीधे उंगली उठाते हुए अर्थशास्त्र के इस छात्र रविपाल ने चारों ओर भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार होने के आरोप लगाए हैं I उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए रवि पाल ने सरकारी सिस्टम को पूरी तरह से फेलियर बताया और कहा कि इस राज्य में न तो किसी को न्याय मिल पा रहा है और न ही जन समस्याओं का ही निराकरण हो रहा है, जो कि बड़े ही दुर्भाग्य की बात है I भावुक होते हुए रवि पाल ने कहा कि चरमराती हुई स्वास्थ्य सुविधाओं ने जनता का स्वास्थ्य बिगाड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ी I


स्वयं मैंने अपनी मां को खोया है, जो कि कैंसर से पीड़ित थी I भर्ती घोटाले, बेरोजगारों के जीवन के साथ खिलवाड़, जनसमस्याओं के समाधान न होने और उनको न्याय न मिल पाना, और भी कई ज्वलंत समस्याएं निरंतर चली आ रही है I रवि पाल ने कहा कि इसीलिए मैंने उत्तराखंड राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के पूरे सिस्टम को सुधारने के लिए मुख्यमंत्री से स्वयं को मात्र 5 दिन का मुख्यमंत्री बनाए जाने का अनुरोध कुछ दिन पूर्व किया था I मुझको मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से यह कहते हुए संबंधित मामले अथवा मांग की फाइल बंद कर दी गई कि अभी इस समय आप की मांग पर विचार नहीं हो सकता I भविष्य में उसका संज्ञान लिया जा सकता है I अर्थशास्त्र विषय के छात्र रवि पाल ने अपनी शिक्षा से जुड़े हुए कुछ दस्तावेज दिखाते हुए उनमें भी कई प्रकार की खामियां गिनवाई, और कहा कि मेरी ग्रेजुएशन से संबंधित पढ़ाई के विषय में कहीं पर तो अंक दर्शाए गए हैं लेकिन विषय को गोल कर दिया गया है I ऐसे में छात्रों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ जा रहा है I रवि पाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं ढेरों गंभीर जनसमस्याओं तथा न्याय से वंचित रहने वालों की समस्याओं का समाधान करने के लिए मुझे 5 दिन का मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए I

उन्होंने दावा किया कि इन 5 दिनों के भीतर प्रदेश के कोने-कोने से भ्रष्टाचार का खात्मा कर दूंगा I उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग से संबंधित मेरे प्रस्ताव वाली फाइल को गत 2 मई को बंद कर दिया गया है, लेकिन मेरी मांग और लड़ाई जारी रहेगी I


