नंदकेसरी,चेपड्यो,राड़ीबगड़ तीन रीवर ट्रैजिंग के लोड डम्परों के चलने से स्थानीय लोगों को करना पड़ रहा हैं कई परेशानियों का सामना

नंदकेसरी,चेपड्यो,राड़ीबगड़ तीन रीवर ट्रैजिंग के लोड डम्परों के चलने से स्थानीय लोगों को करना पड़ रहा हैं कई परेशानियों का सामना

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -नवीन चन्दोला

स्थान -थराली

रीवर ट्रैजिंग (खनन) में अंधाधुंध चल रहे माल भरे लोड डम्परों से थराली मुख्य बाजार में आए दिन जाम लग रहा हैं। वहीं एक साथ 8-10 डम्परों के चलने से थराली मुख्य बाजार के पुल का अस्तित्व भी खतरे में बना हुआ हैं।दरअसल आजकल नंदकेशरी,चेपड्यो तथा राड़ीबगड़ तीन जगहों में नदी में रीवर ट्रैजिंग खनन का कार्य हो रहा हैं और खनन माफियाओं और सरकार को अच्छा खासा मुनाफा भी हो रहा हैं, लेकिन आम जनमानस को काफी परेशानियों का सामना इस कारण करना पड़ रहा हैं, डम्परों के चलने से बहुत अधिक धूल मुख्य बाजार में उड़ रही है

, जिस कारण स्थानीय दुकानदार भी परेशान है और थराली बाजार जाम लगने के कारण बाजार में चलने वाले पुरुषों, महिलाओं, स्कूलों के छात्रों को भी पैदल आने- जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।वहीं दूसरी तरफ थराली मुख्य बाजार का पुल जो वर्षों पुराना है जिस पर माल भरे डम्परों के लगातार एक साथ चलने से पुल की भार वहन क्षमता से अधिक भार पुल पर पड़ रहा हैं जो किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दे सकता हैस्थानीय लोगों का कहना यह भी है कि कुछ दिनों पूर्व किसी डम्पर चालक द्वारा गाय को भी कुचल दिया गया तथा शराब पीकर डम्पर चालक वाहन चला रहे है।हांलाकि पुलिस अपना कार्य कर रही है और जाम हटाने के प्रयास में लगी हुई है लेकिन कुछ खास बदलाव इसमें देखने को नहीं मिल रहा हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि देवाल- नंदकेसरी से थराली- सुनला क्रेशर तक कुछ वाहनों द्वारा पानी का छिड़काव भी किया

जाना चाहिए, जिससे बहुत अधिक धूल न हो तथा एक समय में कम से कम वाहन ही मुख्य बाजार तथा पुल पर एक बार में सिर्फ एक ही वाहन चलाया जाए जिससे लोगों को परेशानी न हो और बड़ी दुर्घटना होने से बचा जा सके।