प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र ने भाजपा सांसद बृजभूषण के खिलाफ प्रदर्शन किया

प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र ने भाजपा सांसद बृजभूषण के खिलाफ प्रदर्शन किया

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -मुन्ना अंसारी

स्थान -लालकुआ

प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र ने बिन्दुखत्ता के शहीद स्मारक पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व भाजपा के सांसद बृजभूषण के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया ।इस दौरान प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और भाजपा के सांसद बृजभूषण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण पर भारत की महिला पहलवान खिलाड़ियों द्वारा यौन शोषण के आरोप लगाए गए हैं

उसमें ब्रजभूषण के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो गया है इसके बावजूद भाजपा सरकार के दबाव में भाजपा के सांसद बृजभूषण की गिरफ्तारी नही की जा रही है।प्रगतिशील महिला एकता केंद्र अध्यक्ष बिन्दु गुप्ता ने कहा कि भाजपा का नारा है बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ लेकिन भाजपा के नेता खुद ही ऐसा कर रहे हैं उसके बावजूद कोई भी कार्यवाही आरोपी पर नही हो रही है न ही भाजपा सांसद को बर्खास्त किया जा रहा है जिससे देश मे खिलाड़ियों के साथ-साथ महिलाओं में भी आक्रोश पनपता जा रहा है

जिसके विरोध में आज भाजपा सरकार और भाजपा के सांसद बृजभूषण का पुतला दहन किया गया है वही प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक बृजभूषण की गिरफ्तारी नही हो जाती तब तक देश की महिला शक्ति चुप नही रहेगी