
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -दीपक अधिकारी

स्थान -हल्द्वानी

हल्द्वानी सहित आसपास के जिलों में साइबर अपराध तेजी से पनप रहा है सोशल मीडिया हो या अन्य माध्यमों से साइबर अपराधी तेजी के साथ लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं और बड़े पैमाने पर जनता की गाढ़ी कमाई लूटी जा रही है लिहाजा कुमाऊं आईजी नीलेश आनंद भरणे ने साइबर अपराधों की लंबित


विवेचना की समीक्षा कर कुमाऊं मंडल में सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जल्द से जल्द लंबित साइबर अपराधों की विवेचना करें अगर गिरफ्तारियां होनी है तो तत्काल गिरफ्तारियां करें और जिन मामलों में चार्जशीट लगाई जानी है तो उनमें चार्जशीट की कार्रवाई की जाए

इसके अलावा साइबर अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक स्पेशल टीम बनाकर गिरफ्तारी किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।


